भारतीय कंपनी Lava International ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 लॉन्च किया है। इसकी कीमत सिर्फ 7,499 रुपये रखी गई है और यह 27 फरवरी से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस कीमत में बड़ी स्क्रीन और स्मूद स्क्रॉलिंग इसे खास बनाती है।
Lava Bold N2 में 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो रोजमर्रा की फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है। जानिए सिर्फ 6 स्टेप्स में यहां।
फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिससे बेसिक ऐप्स और सोशल मीडिया आसानी से चल सकते हैं।
यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है, जिसमें नो ब्लोटवेयर और नो ऐड्स का दावा किया गया है। साथ ही 5000mAh बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।
अगर आप 5G फोन लेना चाहते हैं तो बजट में Redmi 13C 5G, Oppo A6x और Tecno Spark Go 5G जैसे विकल्प भी देख सकते हैं।