20 फरवरी को लॉन्च होगा Realme P4 Lite, जानें फीचर्स
Realme ने Realme P4 Lite की भारत में लॉन्च डेट 20 फरवरी तय की है। यह फोन बजट सेगमेंट में नए डिजाइन और फीचर्स के साथ यूजर्स को आकर्षित करने वाला है।
फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन और पीछे दो बड़े सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेंगे। इसमें रिंग स्टाइल पल्स लाइट दी गई है, जो 9 रंग विकल्प और 5 ग्लोइंग मोड्स के साथ इंटरैक्टिव अनुभव देती है। यह Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue रंगों में आएगा।
Realme P4 Lite में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्मार्ट टच फीचर की मदद से गीले हाथ, दस्ताने या कवर के साथ भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।
फोन में 1.8GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 2.8 लाख बताया गया है। इसमें 18GB तक डायनेमिक रैम, 128GB स्टोरेज और Android 15 आधारित Realme UI के साथ कई AI फीचर्स मिलते हैं।
कैमरा के लिए इसमें 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है। ऑडियो फीचर्स में 300% अल्ट्रा वॉल्यूम, AI कॉल नॉइज रिडक्शन 2.0 और स्पीकर क्लीनर शामिल है, जो वाइब्रेशन से पानी निकालने में मदद करता है।
फोन में 6300mAh बैटरी दी गई है, जो दो दिन तक चलने का दावा करती है। यह 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। साथ ही IP54 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती इसे टिकाऊ बनाती है।