Apple के अगले प्रो iPhone लॉन्च में अभी समय है, लेकिन रिपोर्ट्स में नए बदलावों के संकेत मिल रहे हैं। iPhone 18 Pro और Pro Max में चिप, डिस्प्ले और कैमरा सिस्टम में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple फेस ID के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है। इससे डायनामिक आइलैंड का आकार छोटा हो सकता है और यूजर्स को स्क्रीन स्पेस थोड़ा ज्यादा मिल सकता है।
दोनों प्रो मॉडल्स में नई A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकती है। इससे फोन की स्पीड, बैटरी एफिशिएंसी और ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, Apple वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए नया N2 चिप ला सकता है। साथ ही Pro मॉडल्स में कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम मिल सकता है, जिससे बेहतर नेटवर्क प्रदर्शन और ऊर्जा बचत संभव होगी।
iPhone 18 Pro में 48MP मुख्य कैमरे के साथ वेरिएबल अपर्चर फीचर मिलने की चर्चा है। इससे अलग-अलग रोशनी में बेहतर फोटो क्वालिटी और प्रोफेशनल जैसी तस्वीरें मिल सकती हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Pro Max वेरिएंट में 5100mAh से 5200mAh तक की बैटरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक के iPhone में सबसे बड़ी बैटरी में से एक होगी।