Moto का 7000mAh बैटरी वाला दमदार फोन, अब भारी डिस्काउंट में
.Motorola का पावरफुल स्मार्टफोन Motorola G57 Power 5G इस समय भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। बजट रेंज में यह फोन दमदार फीचर्स देता है।
Amazon पर यह फोन 22% तक डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। MRP से करीब 6000 रुपये कम कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है।
चुनिंदा डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर लगभग 1500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इससे प्रभावी कीमत करीब 12,500 रुपये तक आ जाती है।
फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। साथ में 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है।