Samsung की नए मॉडल के आहट से लुढ़का पुराने का दाम.. जानें फटाफट
Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले Galaxy S25+ की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
Flipkart पर Galaxy S25+ को 25 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी MRP 99,999 रुपये है।
Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3,750 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। कुल मिलाकर करीब 28,750 रुपये तक की बचत संभव है।
अगर जबरदस्त डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इस फोन में 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
Galaxy S25+ Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4,900mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। साथ ही 12MP फ्रंट कैमरा और IP68 रेटिंग भी मिलती है।