स्मार्टफोन कंपनियां अब कैमरा या डिजाइन से ज्यादा बैटरी पर फोकस कर रही हैं। यूजर्स की सबसे बड़ी जरूरत अब लंबी बैटरी लाइफ बन गई है, खासकर गेमिंग, वीडियो और सोशल मीडिया इस्तेमाल के कारण।
2025 के आखिर में Honor ने 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करके बाजार में हलचल मचा दी थी। इसके बाद Realme ने भी भारत सहित कई देशों में Realme P4 Power पेश किया, जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी गई।
Honor अब इससे भी बड़ी बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग Honor X80 में 11,000 से 12,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है।
लीक्स के अनुसार, Honor X80 की बैटरी दो दिन तक चल सकती है। यह फोन उन लोगों के लिए खास होगा जिन्हें बार-बार चार्जिंग से छुटकारा चाहिए। इसकी कीमत लगभग 13,000 बताई जा रही है।
Honor X80 में 6.81-इंच LTPS डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Xiaomi भी जल्द बड़े बैटरी वाले फोन ला सकती है, जिनमें 10,000mAh से बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Realme ने 15,000mAh बैटरी वाले कॉन्सेप्ट फोन की झलक दिखाई है।