200MP कैमरा वाले दो धांसू फोन, कौन मारेगा बाजी?

स्मार्टफोन मार्केट में दो अपकमिंग डिवाइस चर्चा में हैं। Vivo X Fold 6 और Redmi K100 Pro Max। दोनों ही फोन 200MP कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आने की खबरों से सुर्खियों में हैं।

लीक के अनुसार Vivo X Fold 6 में 200MP कैमरा के साथ मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर दिया जा सकता है। यह सेंसर फोटो और वीडियो में बेहतर कलर एक्यूरेसी और नैचुरल टोन देने में मदद कर सकता है।

Redmi K100 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। इसके साथ 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिए जा सकते हैं, जिससे ज़ूम और वाइड शॉट्स बेहतर हो सकते हैं।

Vivo X Fold 6 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जबकि Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। दोनों ही फोन फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

Vivo X Fold 6 एक फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जो प्रीमियम और मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस पर फोकस करेगा। वहीं Redmi K100 Pro Max एक फ्लैगशिप बार फोन होगा, जो कैमरा और परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान दे सकता है।

Redmi K100 Pro Max के पहले चीन में लॉन्च होने और बाद में POCO F9 Ultra के रूप में ग्लोबल मार्केट में आने की चर्चा है। वहीं Vivo X Fold 6 के बारे में फिलहाल टेस्टिंग और लीक जानकारी ही सामने आई है, आधिकारिक घोषणा बाकी है।