Valentine Day प्यार जताने का दिन है, लेकिन स्कैमर्स के लिए यह ठगी का सीजन बन जाता है। इस दौरान लोग इमोशनल होकर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और यही बात फ्रॉड करने वालों के काम आती है।
डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया पर कोई नया दोस्त अचानक बहुत ज्यादा केयर दिखाने लगे तो सावधान हो जाएं। स्कैमर्स पहले इमोशनल कनेक्शन बनाते हैं फिर मेडिकल इमरजेंसी, टिकट या गिफ्ट के नाम पर पैसे मांगते हैं। पैसे मिलते ही वे गायब हो जाते हैं।
‘आपके लिए Valentine गिफ्ट आया है’ ऐसा मैसेज या कॉल आए तो तुरंत शक करें। डिलीवरी के नाम पर लिंक क्लिक करवाना या OTP मांगना बड़ा फ्रॉड हो सकता है। OTP शेयर करते ही आपका बैंक अकाउंट खतरे में पड़ सकता है।
Valentine Day पर भारी डिस्काउंट वाले गिफ्ट ऑफर दिखते ही लोग जल्दीबाजी में खरीदारी कर लेते हैं। स्कैमर्स इसी मौके पर नकली वेबसाइट बनाकर लोगों की कार्ड डिटेल्स चुरा लेते हैं। हमेशा भरोसेमंद वेबसाइट से ही शॉपिंग करें और URL जरूर चेक करें।
सोशल मीडिया पर ‘फ्री कपल डिनर’ या ‘लक्जरी गिफ्ट जीतें’ जैसे पोस्ट अक्सर गिवअवे स्कैम होते हैं। फॉर्म भरवाकर या छोटी फीस लेकर आपका डेटा और पैसा दोनों चुराया जा सकता है।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पर्सनल जानकारी शेयर न करें और पैसे भेजने से पहले दो बार सोचें। थोड़ा सा सावधान रहकर आप अपना Valentine Day खुशहाल और सुरक्षित बना सकते हैं।