Valentine’s Day पर iPhone 17 खरीदने से पहले ये जरूर जान लें
Valentine’s Day गिफ्ट का शानदार ऑप्शनअगर आप Valentine’s Day 2026 पर Apple iPhone 17 गिफ्ट करने का प्लान कर रहे हैं, तो खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि Flipkart, Vijay Sales और Amazon में कहां सबसे ज्यादा बचत हो रही है।
Flipkart पर iPhone 17 का 256GB वेरिएंट 82,900 रुपए में मिल रहा है। Flipkart Axis या SBI क्रेडिट कार्ड से नॉन-ईएमआई पेमेंट करने पर 3000 रुपए की छूट मिलती है, जिससे कीमत लगभग 79,900 रुपए रह जाती है।
Vijay Sales पर भी यही वेरिएंट 82,900 रुपए में उपलब्ध है, लेकिन अलग-अलग बैंक कार्ड पर बेहतर डिस्काउंट मिल रहा है। HDFC क्रेडिट कार्ड (EMI) पर 4000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
HSBC कार्ड पर 4500 रुपए तक की छूट, YES Bank कार्ड पर 2500, One Card और BOB कार्ड पर 3000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
फिलहाल Amazon पर iPhone 17 का 256GB वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि Flipkart और Vijay Sales पर पुराने फोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम की जा सकती है। एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
फोन में 6.3 इंच डिस्प्ले, 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। A19 Bionic प्रोसेसर, 48MP मेन कैमरा, 12MP टेलीफोटो कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा इसे परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी के मामले में दमदार बनाते हैं।