Samsung Galaxy F70e लॉन्च! जानें फटाफट
Samsung ने भारत में Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और 5G सपोर्ट के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में चर्चा में है।
फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए यह बड़ा प्लस पॉइंट है।
Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी 6 OS अपडेट का वादा करती है।
.इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो कॉलिंग का अच्छा अनुभव मिल सकता है।
Galaxy F70e 5G की कीमत 12,999 से शुरू होती है। यह फोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
और पढ़ें..