Google अपने Pixel 10 सीरीज के खास Quick Share फीचर को अब दूसरे Android फोन तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।
Quick Share एक ऐसा फीचर है जिससे बिना इंटरनेट के फोन-टू-फोन फाइल भेजी जा सकती है। इसमें फोटो, वीडियो, ऑडियो, डॉक्यूमेंट, कॉन्टैक्ट्स और दूसरे डेटा आसानी से शेयर किए जा सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि यह फीचर Apple के AirDrop के साथ भी काम करेगा। यानी Android और iPhone यूजर आपस में सीधे फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे।
AirDrop के साथ इस्तेमाल करने के लिए Google एक खास ऐप लाएगा। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद Quick Share को कंपैटिबल मोड में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे iPhone और Android के बीच डेटा भेजना आसान होगा।
अभी तक यह फीचर सिर्फ Pixel 10 सीरीज में मिलता है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन अब Google इसे दूसरे Android फोनों में लाने की योजना पर काम कर रहा है।
Google ने पहले ही साफ किया है कि इस फीचर को ज्यादा डिवाइस तक लाते समय डेटा सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। मतलब फाइल शेयरिंग तेज भी होगी और सुरक्षित भी।