चीन का Bolt बना सबसे तेज ह्यूमनॉइड रोबोट

चीन की रोबोटिक्स कंपनी MirrorMe Technology ने Bolt नाम का नया ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज दौड़ने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट है।

असली परिस्थितियों में किए गए टेस्ट के दौरान Bolt ने 10 मीटर प्रति सेकेंड की स्पीड हासिल की। यह उपलब्धि किसी लैब में नहीं बल्कि खुले माहौल में दर्ज की गई।

करीब 175 सेंटीमीटर लंबा और 75 किलो वजनी Bolt को इंसानी बॉडी प्रपोर्शन के आधार पर डिजाइन किया गया है। इसमें खास जॉइंट्स और पावर सिस्टम लगाए गए हैं ताकि यह प्राकृतिक मूवमेंट की नकल कर सके।

MirrorMe का लक्ष्य सिर्फ तेज रोबोट बनाना नहीं है। कंपनी ऐसे सुपर-रोबोट बनाना चाहती है जो ताकत और मूवमेंट में इंसानों के करीब पहुंच सकें या उनसे आगे निकल जाएं।

एक डेमो वीडियो में कंपनी के फाउंडर वांग होंगटाओ Bolt के साथ ट्रेडमिल पर दौड़ते दिखे। Bolt के कदम छोटे थे, लेकिन उसकी स्टेप फ्रीक्वेंसी इतनी तेज थी कि वह इंसान की स्पीड की बराबरी कर सका।

चीन रोबोटिक स्पोर्ट्स में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले साल बीजिंग में World Humanoid Robot Games में Tien Kung रोबोट ने 100 मीटर की दौड़ 21.5 सेकेंड में पूरी कर जीत हासिल की थी।।