Parents Alert: इन ऐप्स से बच्चों का स्क्रीन टाइम करें कंट्रोल
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों जरूरी?आजकल बच्चे मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं। पैरेंटल कंट्रोल ऐप्स की मदद से माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधि और स्क्रीन टाइम को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
Google Family Link: माता-पिता अपने फोन में Google Family Link ऐप इंस्टॉल करें।बच्चे के गूगल अकाउंट को इससे लिंक करें और स्क्रीन टाइम व ऐप डाउनलोड को मैनेज करें। बच्चे कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, यह देख सकते हैं।
Microsoft Family Safety: Microsoft अकाउंट बनाकर Family Safety ऐप में फैमिली ग्रुप जोड़ें। बच्चे के डिवाइस को ग्रुप से लिंक करें।अलग-अलग डिवाइस पर कंट्रोल की सुविधा मिलेगी।
Qustodio:पैरेंट और बच्चे दोनों के डिवाइस में ऐप इंस्टॉल करें। पैरेंट अकाउंट से बच्चे की गतिविधि मॉनिटर करें। इससे स्क्रीन टाइम और इंटरनेट उपयोग की रिपोर्ट मिलेगी।
Kaspersky Safe Kids:ऐप इंस्टॉल कर पैरेंट और चाइल्ड प्रोफाइल सेट करें। कंटेंट फिल्टर और टाइम लिमिट सेट करें। इससे गलत वेबसाइट और कंटेंट ब्लॉक होगा।
अगर और बेहतर चाहते हैं तो सिर्फ ऐप पर निर्भर न रहें, बच्चों से खुलकर बात भी करें।आउटडोर खेल और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। घर में स्क्रीन टाइम के नियम तय करें, ताकि बच्चे संतुलन सीखें।