Vivo Y21 सीरीज की एंट्री जल्द, जानें संभावित फीचर्स

Vivo Y21 5G और Vivo Y05 4G अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट हुए हैं, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Vivo Y21 5G BIS, Bluetooth SIG, SIRIM और TÜV जैसे प्लेटफार्म पर देखा गया है। BIS पर इसे मॉडल नंबर V2553 के साथ अप्रूवल मिला है।

TÜV सर्टिफिकेशन से जानकारी मिली है कि Vivo Y21 5G में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Vivo Y05 4G को मॉडल नंबर V2556 के साथ BIS, SIRIM, TDRA और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।

NCC सर्टिफिकेशन के मुताबिक Vivo Y05 4G पर्पल और ऑफ-व्हाइट कलर में आ सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा और करीब 6,500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

दोनों स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन पास कर चुके हैं, ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इनके लॉन्च और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी और जानकारी शेयर कर सकती है।