Redmi Note 15 Pro में 200MP OIS कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी लवर्स के लिए बड़ा प्लस प्वाइंट है। वहीं Vivo X200T में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप Wide + Ultra Wide + Telephoto मिलता है, जो ज़ूम और प्रो फोटोग्राफी में आगे है।
Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट है।Vivo X200T में Dimensity 9400+ फ्लैगशिप प्रोसेसर, जो गेमिंग और परफॉर्मेंस में ज्यादा ताकतवर है।
Redmi Note 15 Pro में 6580mAh बैटरी + 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है।Vivo X200T में 6200mAh बैटरी, लेकिन 90W फास्ट चार्ज + 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
Redmi Note 15 Pro में 6.83-इंच Curved OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 nits ब्राइटनेस है। Vivo X200T भी फ्लैगशिप-लेवल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन ब्राइटनेस और कर्व डिजाइन में Redmi आगे दिखता है।
Redmi Note 15 Pro को IP66,IP68, IP69,IP69K रेटिंग मिली है। पानी और धूल से जबरदस्त सुरक्षा। Vivo X200T में भी प्रीमियम बिल्ड है, लेकिन इतनी हाई लेवल IP रेटिंग Redmi को बढ़त देती है।
Redmi Note 15 Pro की लीक मुताबिक कीमत 8GB+128GB वेरिएंट में 30999,8GB+256GB में 32,999 रुपए। वहीं Vivo X200T के संभावित कीमत 12GB+256GB वेरिएंट में 59,999, 12GB+512GB में69,999 रुपए हो सकती है।