Amazon ने भारत में अपने नए Echo Show 11 और Echo Show 8 लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस बड़े डिस्प्ले, बेहतर ऑडियो और स्मार्ट होम फीचर्स के साथ आते हैं।
Echo Show 11 की कीमत 26,999 रुपये और Echo Show 8 Gen 4 की कीमत 23,999 रुपये है। दोनों Graphite और Glacier White कलर में उपलब्ध हैं। इन्हें Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Echo Show 11 में 11 इंच का फुल HD डिस्प्ले और Echo Show 8 में 8.7 इंच HD स्क्रीन है। दोनों में एज-टू-एज ग्लास डिस्प्ले और पतले बेजल्स हैं, जो इन्हें मॉडर्न लुक देते हैं।
डिवाइस AZ3 Pro सिलिकॉन और Omnisense सेंसर प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। इसमें कैमरा, माइक्रोफोन और Wi-Fi रडार शामिल हैं। Alexa अब कमरे की स्थिति समझकर लाइट, फैन या AC कंट्रोल कर सकती है।
दोनों में फ्रंट-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स और कस्टम वूफर हैं। 13MP कैमरा ऑटो-फ्रेमिंग और नॉइज़ रिडक्शन के साथ आता है, जिससे वीडियो कॉल और वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव बेहतर होता है।
Prime Video, Netflix और YouTube पर वीडियो देखने के अलावा, Alexa की मदद से वर्कआउट, कुकिंग वीडियो और शॉपिंग लिस्ट भी मैनेज की जा सकती है। टच और वॉइस कंट्रोल से दिनभर के काम आसान हो जाते हैं।