Apple 2026 में iPhone 18 लॉन्च को टाल सकता है

Apple 2026 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा। केवल iPhone 18 Pro, Pro Max और फोल्डेबल iPhone पेश किए जाएंगे। बेस iPhone 18 को 2027 की पहली तिमाही तक टाल दिया गया है।

Apple अब अपने इकोसिस्टम को Android के लिए भी खोलने जा रहा है। iOS 26.3 अपडेट में ऑफिशियल फीचर आएगा, जिससे यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के iPhone और Android के बीच डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे।

2026 में Apple 3 नए MacBook वेरिएंट्स पर काम कर रहा है। इसमें MacBook Air, बजट 12 इंच MacBook और हाई-एंड MacBook Pro शामिल हैं। नई चिप्स M5 Pro और M5 Max के साथ परफॉर्मेंस और SSD स्पीड बेहतर होगी।

Apple का AI अप्रोच सीमित रहा है। गूगल और सैमसंग के मुकाबले Apple AI में पिछड़ गया है। कंपनी ने कम खर्च करके 130 अरब डॉलर से अधिक कैश रिजर्व बनाए रखा है, जिससे भविष्य में AI स्टार्टअप्स खरीदने या पार्टनरशिप करने में मदद मिलेगी।

iOS 26 के नए Games ऐप ने यूजर्स को ज्यादा प्रभावित नहीं किया। गेमिंग एक्सपीरियंस की बजाय अधिक विज्ञापन और माइक्रो-ट्रांजैक्शन दिखाए जा रहे हैं। Apple Arcade पर निर्भरता भी यूजर्स को खल रही है।

Apple 2026 में Pro मॉडल्स पर फोकस बनाए रखेगा, iOS को Android के लिए खुलेगा, MacBook की परफॉर्मेंस बेहतर होगी, और AI में रणनीति सीमित रहेगी। गेमिंग ऐप में सुधार की जरूरत अभी भी बनी हुई है।