Samsung Galaxy F06 में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा मिलता है। 9,999 की कीमत में यह फोन कैमरा पसंद करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है।
Motorola G35 में 6.72 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसका 50MP + 8MP डुअल कैमरा वाइड और डिटेल्ड फोटो लेता है। इसकी कीमत 9,999 रखी गई है।
Samsung Galaxy A07 में 6.7 इंच का डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा नेचुरल कलर के साथ अच्छी फोटो देता है।
Redmi 14C में 6.88 इंच का बड़ा 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। 50MP का रियर कैमरा दिन की रोशनी में शार्प और क्लियर फोटो खींचता है। इसकी कीमत 8,998 है।
Infinix Hot 60i में 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलता है। 50MP का रियर कैमरा इस बजट में अच्छी फोटो क्वालिटी देता है। 5MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और बेसिक सेल्फी के लिए सही है। इसकी कीमत 9,999 है।
अगर आपको बेस्ट सेल्फी चाहिए तो Motorola G35 अच्छा है। बजट कम है तो Samsung Galaxy A07 सही रहेगा। बड़ा डिस्प्ले और स्मूद स्क्रॉलिंग चाहिए तो Redmi 14C या Infinix Hot 60i बढ़िया ऑप्शन हैं।