अमेरिका में छाए Made in India फोन

अमेरिका में भारतीय स्मार्टफोनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अक्टूबर 2025 में भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात तीन गुना बढ़ गया, जो भारत की प्रोडक्शन क्षमता की बड़ी सफलता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 0.46 अरब डॉलर से बढ़कर 1.47 अरब डॉलर हो गया। यह भारत के स्मार्टफोन उद्योग के लिए एक रिकॉर्ड बढ़ोतरी है।

अप्रैल-अक्टूबर 2025 के बीच कुल स्मार्टफोन निर्यात 10.78 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह सिर्फ 3.60 अरब डॉलर था। यह भारत की वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत पकड़ दिखाता है।

साल की शुरुआत में शिपमेंट में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन साल दर साल आंकड़ों में अप्रैल से सितंबर तक हर महीने पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई। इससे पता चलता है कि भारत की सप्लाई चेन लगातार मजबूत हो रही है।

दुनियाभर में भारत के स्मार्टफोन निर्यात भी तेजी से बढ़े। अप्रैल-अक्टूबर 2025 में यह 10.68 अरब डॉलर से बढ़कर 15.95 अरब डॉलर पहुंच गया, यानी 49% से ज्यादा की जबरदस्त ग्रोथ।

विशेषज्ञों के अनुसार, टैरिफ चुनौतियों के बावजूद यह वृद्धि भारत की स्ट्रेटेजिक एडवांटेज, PLI योजनाओं और ग्लोबल ब्रांड्स के बढ़ते निवेश का परिणाम है।