फास्ट, फ्लैगशिप Poco F8 का धमाका! जानिए खूबियां

Poco अपना ग्लोबल लॉन्च इवेंट 26 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में करने जा रहा है। इस इवेंट में Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra के लॉन्च होने की सबसे ज्यादा उम्मीद है।

Android 16 + HyperOS 3 का दमदार कॉम्बो।नई Poco F8 Series Android 16 पर बेस्ड होगी और इसमें HyperOS 3 मिलेगा, जो परफॉर्मेंस और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

लीक्स के अनुसार F8 Pro में 6.59-इंच OLED और Ultra में 6.9-इंच OLED मिल सकता है। दोनों में 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट, यानी गेमिंग और मीडिया देखने का मज़ा दोगुना।

F8 Pro में 50MP OIS प्राइमरी जिसमें, 8MP अल्ट्रा वाइड औऱ 50MP 2x टेलीफोटो होने की उम्मीद है।

F8 Pro में Snapdragon 8 Elite, जबकि Ultra मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिल सकता है। यानी परफॉर्मेंस लेवल प्रीमियम फ्लैगशिप जैसा।

Poco F8 Series में 100W फास्ट चार्जिंग, 5G सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और सभी जरूरी कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलेंगे। बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड दोनों ही हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।