Oppo की नई Reno 15 सीरीज भारत में आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली है। इसमें Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Mini तीन मॉडल्स हो सकते हैं ।
Reno 15 को गीकबेंच पर देखा गया। फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और 16GB रैम दिया जाएगा। सिंगल कोर स्कोर 1,668 और मल्टीकोर स्कोर 6,274 है।
यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा। इसके साथ यूजर को फास्ट और स्मूद अनुभव मिलेगा।
Reno 15 में 6.59 इंच, Reno 15 Pro में 6.78 इंच और Reno 15 Mini में 6.32 इंच का 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। सभी फोन मेटल फ्रेम और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आएंगे।
Reno 15 Pro में MediaTek Dimensity 9400, 6,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है।
प्रो मॉडल में 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड, 50MP पेरीस्कोप कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन फोटो और वीडियो के लिए शानदार होगा।