Samsung S25 Ultra या iPhone 17 Pro Max में कौन है बादशाह?

अगर आपका बजट 1.5 लाख रुपये तक है तो Samsung Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 Pro Max दोनों ही टॉप फ्लैगशिप हैं। डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और गेमिंग में कौन बेहतर है।

दोनों फोन में लगभग 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन है। iPhone 17 Pro Max में Super Retina XDR और Samsung में Dynamic AMOLED है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite और iPhone 17 Pro Max में A19 Bionic चिप है। iPhone की CPU और AI परफॉर्मेंस थोड़ी मजबूत है, खासकर मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स में।

दोनों फोन गेमिंग के लिए शानदार हैं। चाहे BGMI खेलना हो या कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल, स्मूथ फ्रेमरेट्स और अच्छे कूलिंग के साथ दोनों डिवाइस शानदार अनुभव देते हैं।

iPhone 17 Pro Max कैमरा में थोड़ा आगे है। फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतरीन है। Nano Review Net के अनुसार iPhone को 97 और Samsung को 93 अंक मिले।

Samsung Galaxy S25 Ultra 256GB मॉडल लगभग 1,07,800 रुपये में मिलता है। iPhone 17 Pro Max का 256GB वेरिएंट करीब 1,49,900 रुपये में है।