iPhone 17 Pro Max का बदला कॉस्मिक ऑरेंज रंग

iPhone 17 Series के लॉन्च के बाद से ही यह अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में है। पहले स्क्रैच की समस्या और अब रंग बदलने की दिक्कत ने यूजर्स को चिंता में डाल दिया है।

iPhone 17 Pro Max के कॉस्मिक ऑरेंज वेरिएंट को लोग काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन हाल ही में एक यूजर ने बताया कि उसका फोन रोज गोल्ड में बदल गया है।

यूजर ने फोन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि MagSafe वाला हिस्सा अब भी नारंगी है, लेकिन बाकी फोन रोज गोल्ड रंग में बदल गया है।

फोन की कीमत ज्यादा होने के कारण, इस रंग बदलने वाली खबर ने खरीदारों के बीच चिंता बढ़ा दी है। कई लोग कॉस्मिक ऑरेंज वेरिएंट खरीदने से पहले सोचने लगे हैं।

यूजर ने लिखा कि ऑक्सीडाइज्ड एल्युमीनियम फ्रेम की सीलिंग कोट खराब होने के कारण हुआ होगा। समय के साथ फोन का रंग ऑक्सीडाइज्ड होकर बदल रहा है।

अगर ये तस्वीरें असली हैं, तो यह उन लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है जो कॉस्मिक ऑरेंज वेरिएंट में iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान कर रहे हैं। खरीदारों को ध्यान से विकल्प चुनना होगा।