पूरी दुनिया में छाया  Made in India का  iPhone

Apple  ने इस साल छह महीने में भारत से 10 अरब डॉलर  के iPhone का निर्यात किया है, जो पिछले साल की तुलना में 175% ज्यादा है।

अकेले सितंबर में भारत से 1.25 अरब डॉलर के iPhone निर्यात हुए, जो पिछले साल की तुलना में 155% की वृद्धि दर्शाता है।

भारत से निर्यात किए गए iPhone में सबसे ज्यादा अमेरिका को भेजे गए। अप्रैल से अगस्त में अमेरिका को 8.43 अरब डॉलर के स्मार्टफोन निर्यात हुए।

Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है। कोविड महामारी से पहले ज्यादातर iPhone चीन में बनते थे, लेकिन अब भारत इसका बड़ा केंद्र बन गया है।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के होसुर प्लांट और फॉक्सकॉन की बेंगलुरु यूनिट जुड़ने से भारत में iPhone का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। भारत में अब एप्पल की कुल 5 फैक्ट्री हैं।

Apple की सप्लाई चेन में करीब 45 कंपनियां शामिल हैं, जिन्होंने 3.5 लाख नौकरियां पैदा की हैं। दिवाली, ब्लैक फ्राइडे और क्रिसमस तक Made in India iPhone की बिक्री और निर्यात और बढ़ने की उम्मीद है।