Windows 10 सपोर्ट खत्म, क्या 140 करोड़ PC होंगे बेकार?

Microsoft ने घोषणा की है कि 14 अक्टूबर से Windows 10 का सपोर्ट पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके बाद यूजर्स को कोई सिक्योरिटी अपडेट, फीचर अपग्रेड या तकनीकी सहायता नहीं मिलेगी।

Windows 10 डिवाइस सपोर्ट खत्म होने के बाद भी काम करेंगे, लेकिन सिक्योरिटी पैच न मिलने के कारण वे वायरस, मैलवेयर और हैकिंग के लिए अधिक संवेदनशील हो जाएंगे। कंपनियों के लिए यह और भी बड़ी सुरक्षा चुनौती बन सकती है।

यूजर्स Settings,  Update & Security और Windows Update में जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका सिस्टम Windows 11 के लिए योग्य है या नहीं। इसके अलावा Microsoft का PC Health Check ऐप भी इस जांच में मदद करता है।

Microsoft के अनुसार, Windows 11 में सिक्योरिटी घटनाएं 62% तक कम होती हैं और इसकी परफॉर्मेंस Windows 10 की तुलना में दोगुनी से भी बेहतर है। यह उपयोगकर्ता अनुभव को सुरक्षित और तेज बनाता है।

जिन यूजर्स के लिए तुरंत Windows 11 में अपग्रेड करना संभव नहीं है, उनके लिए Microsoft ने ESU का विकल्प रखा है। यह 15 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा,

Windows 10 पर चल रहे Microsoft 365 Apps को अक्टूबर 2028 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। साथ ही Microsoft Defender Antivirus को भी अक्टूबर 2028 तक सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे।