BGMI 4.0 अपडेट: नया Haunted Mansion मोड और एक्सक्लूसिव फीचर्स लॉन्च

Krafton India जल्द ही Battlegrounds Mobile India (BGMI) का नया 4.0 अपडेट लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अपडेट 11 सितंबर 2025 को शाम 7:20 बजे के बाद उपलब्ध होगा।

BGMI 4.0 अपडेट में एक नया Haunted Mansion मोड मिलेगा जिसमें फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म्स और थीम्ड चैलेंजेस होंगे। इसके साथ ही Pumpkin Zombies और Pumpkin Monster बॉस फाइट भी शामिल है।

Ghost Crates अब गेम में विशेष लूट देंगे और एक नया Ghostie कंपेनियन आपके साथ होगा। Ghostie के पास फ्लोटिंग बैलून के जरिए उड़ने और Guardian Shield जैसी सुरक्षा क्षमताएं होंगी।

मारने के बाद Prankster Ghost के रूप में खिलाड़ी अस्थायी रूप से दुश्मनों पर हमला कर सकते हैं। इसमें बम में बदलने और दुश्मनों के लोकेशन मार्क करने जैसी क्षमताएं शामिल हैं।

अपडेट में एक फ्लाइंग मैजिक ब्रूम और फ्लोटिंग बैलून शामिल किए गए हैं। ये खिलाड़ियों को कम दूरी पर उड़ने और गेम में जल्दी मूव करने की सुविधा देंगे।

PUBG 4.0 के Moartar हथियार को BGMI 4.0 में भी शामिल किया जा सकता है। इसमें Quick Strike और Precise Target फायरिंग विकल्प होंगे, जो सीधे और लॉन्ग-रेंज अटैक दोनों के लिए काम करेंगे।