भारत का पहला स्मार्ट ग्लास लॉन्च, बोलते ही खींच जाएगी फोटो
डीप-टेक XR हार्डवेयर स्टार्टअप QWR ने भारत के पहले AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस Humbl लॉन्च किए हैं। यह इनोवेशन भारतीय वियरेबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Humbl न केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तकनीक के भविष्य को नया आकार देने की क्षमता रखता है। यह ग्लास स्मार्टनेस और प्रैक्टिकल यूज का बेहतरीन मेल है।
Humbl स्मार्ट ग्लासेस को अगली पीढ़ी के तकनीकी गैजेट के रूप में देखा जा रहा है, जो स्मार्टफोन के बाद तकनीक की दुनिया में अगला बड़ा बदलाव ला सकता है।
पहले लोग डिवाइस को हाथ में लेकर इस्तेमाल करते थे, वहीं अब Humbl की मदद से यह अनुभव आंखों और आवाज के ज़रिए संभव होगा।
Humbl को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हमेशा एक्टिव रहने वाले एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करे। इसमें AI को विजन और वॉइस टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है।