दुश्मन देशों की नींद उड़ाने वाले भारत के 5 जानलेवा ड्रोन
HAROP ड्रोन भारत का सबसे खतरनाक हथियारों है। यह दुश्मन के रडार सिस्टम को पहचानकर उस पर सीधा हमला करता है और लक्ष्य को भेदने के बाद विस्फोट करके खुद को नष्ट कर लेता है।
भारत ने 2023 में इजरायल से Heron Mark 2 ड्रोन खरीदा था। यह ऊंचाई से दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने में कैपेबल है और जरूरत पड़ने पर सटीक हमला भी कर सकता है।
Kamikaze आत्मघाती ड्रोन भारत की आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक का एक उदाहरण है। यह एक बार इस्तेमाल होने वाला ड्रोन है, जो दुश्मन के ठिकाने पर हमला करने के बाद खुद ही फट जाता है।
अडानी डिफेंस और इजरायली कंपनी एल्बिट सिस्टम्स की साझेदारी में बना Hermes 900 ड्रोन 30,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। यह हाई क्वालिटी वाली तस्वीरें ले सकता है।
MQ-9 Reaper अमेरिकी तकनीक से बना ड्रोन है। भारत के पास इस ड्रोन का एडवांस वर्जन है, जो जासूसी, निगरानी और हमला तीनों काम एक साथ करने में सक्षम है।