ऑनलाइन गेमर्स के लिए खुशखबरी! जल्द लॉन्च होगा ये नया गेम
अगर आप भी Free Fire India गेम की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि लंबे समय तक बैन रहने के बाद अब इस पॉपुलर बैटल रॉयल गेम की वापसी के संकेत नजर आ रहे हैं।
Garena इसे भारतीय यूजर्स के लिए नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहा है।
2022 में सुरक्षा कारणों से भारत सरकार ने Free Fire पर बैन लगा दिया था। तब से, Garena खेल को भारतीय नियमों के अनुकूल बनाने की कोशिश कर रहा है।
पहले खबर थी कि Free Fire India को नवंबर 2023 में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अधूरी तकनीकी तैयारियों के कारण इसका लॉन्च टाल दिया गया।
हालिया रिपोर्ट ने Free Fire India की वापसी को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं। Garena ने लिंक्डइन पर भारत केंद्रित कई नई नौकरियां पोस्ट की हैं।
इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए एक बड़ा गेमिंग प्रोजेक्ट तैयार कर रही है और इसे जल्द लॉन्च कर सकती है।